MUZAFFARPUR

आधी रात को तेज प्रताप यादव ने किया ऐसा ट्विट कि लालू-तेजस्वी के उड़े होश, चुनाव से पहले कर दिया खेला

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है। सभी पार्टी जहां चुनावी तैयारी में हैं तो वहीं दूसरी ओर राजद की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर जहां महागठबंधन में ना तो सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन रही है तो ना ही तेजस्वी यादव के सीएम फेस पर फाइनल बात हो रही। इसी बीच तेज प्रताप यादव भी लगातार राजद की टेंशन बढ़ा रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू यादव के द्वारा घर से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप ने नई पार्टी बना ली है। वहीं बीती रात तेज प्रताप ने ट्विट कर एक बार फिर लालू और तेजस्वी की बीपी बढ़ा दी है।

आधी रात को किया ट्विट 

तेजप्रताप यादव ने देर रात करीब 2 बजे अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल को लेकर एक ट्विट किया। उन्होंने पोस्टर जारी करते हुए अपने चुनाव चिन्ह का ऐलान किया। विधानसभा इलेक्शन में तेज प्रताप यादव का चुनाव चिन्ह ब्लैक बोर्ड होगा। तेज प्रताप की अपनी पार्टी के सिंबल का ऐलान करते हुए आम जनता को भरोसा दिलाने की कोशिश की है कि तेज प्रताप ही बिहार का विकास करेंगे।

बिहार का विकास करेंगे तेज प्रताप 

बता दें कि, तेज प्रताप सार्वजनिक जगहों पर कई बार कहते नजर आए हैं कि वो अब कभी राजद में शामिल नहीं होंगे। तेज प्रताप ने ट्विट कर लिखा कि है, “हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है। हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं”।

लालू-तेजस्वी की बढ़ी टेंशन 

तेज प्रताप ने चुनाव चिन्ह के साथ पोस्टर भी जारी किया। पोस्टर में दावा किया गया है कि जन जन की शक्ति, जन जन का राज, बिहार का विकास करेंगे तेज प्रताप। तेज प्रताप को लालू यादव ने पार्टी और परिवार से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है। जिसके बाद तेज प्रताप ने नई पार्टी की गठन की। उन्होंने महुआ से चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया है। तेज प्रताप आए दिन राजद पर हमलावर रहते हैं। वहीं अब तेज प्रताप ने चुनाव चिन्ह के ऐलान के साथ ही राजद को खुली चुनौती दे दी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.