मुजफ्फरपुर : स्वच्छ वार्ड – स्वस्थ समाज के लक्ष्य को लेकर आज मुजफ्फरपुर के वार्ड संख्या 38 के मां बगलामुखी मंदिर परिसर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक दिवसीय श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वार्ड 38 के पार्षद पति इकबाल कुरैशी, डॉ. बी.एन. तिवारी, वार्ड 46 के पार्षद सैफ अली, वार्ड 47 के वरिष्ठ समाजसेवी छोटेलाल गुप्ता एवं पार्षद दिग्गज भारत के नीरज अपनी-अपनी टीमों के साथ शामिल हुए।


जहां उन्होंने साफ-सफाई अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान सभी पार्षदों ने संयुक्त रूप से कहा कि “स्वच्छता केवल सरकार या नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि हम सभी मिलकर कदम उठाएँ तो अपने वार्ड को गंदगी मुक्त बनाना कठिन नहीं है। आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देना हम सबकी जिम्मेदारी है।






Leave a Reply