MUZAFFARPUR

नीतीश सरकार ने दिलीप जायसवाल की सुरक्षा बढ़ाई, पप्पू यादव की घटाई गई सिक्योरिटी

बिहार : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इन्हें ”वाई प्लस” श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. वहीं सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा में कटौती की गई है. पप्पू यादव को अब तक मिले ”वाई प्लस” श्रेणी की जगह पर वाइ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है.

इस संबंध में गृह विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखा है.गृह विभाग के पत्र में कहा कहा गया है कि 19 सितंबर 2025 को राज्य सुरक्षा समिति की बैठक हुई थी .बैठक में अनुशंसा किया गया था कि आपराधिक खतरों को ध्यान में रखते हुए दिलीप जाययवाल को वाई प्लस की सुरक्षा प्रदान की जाती है. वहीं पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को पहले से दी गई सुरक्षा वाई प्लस को वाई श्रेणी में बदला गया है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.