MUZAFFARPUR

स्कूलों में शिक्षकों की गैरहाजिरी पर सख्त कार्रवाई, तय तारीख तक शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

बिहार : बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। अब शिक्षा विभाग ने बिहार के प्रारंभिक व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर आ रही लगातार शिकायतों को गंभीरता से लिया है। विभाग ने सभी क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्राथमिक विद्यालयों में कम से कम तीन तथा मध्य विद्यालयों में कम से कम पांच शिक्षकों की उपस्थिति प्रतिदिन सुनिश्चित की जाए। साथ ही, विभाग ने 30 सितंबर तक शिक्षकों की उपस्थिति की प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से मांगी है।

साथ ही, निर्देश दिया गया है कि विद्यालय परिसर को इस दिन साफ-सुथरा रखा जाए। जो छात्र-छात्राएं परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें विद्यालय में सभी के सामने सम्मानित किया जाएगा। जिला शिक्षा कार्यालय ने जानकारी दी कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 26 सितंबर तक चलेगा। साथ ही, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यार्थियों के प्राप्तांक समय पर दर्ज किए जाएं। इस कार्य के लिए सभी विद्यालयों को पोर्टल पर लॉग-इन उपलब्ध कराया गया है, जो मूल्यांकन अवधि तक सक्रिय रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.