MUZAFFARPUR

बिहार में नवरात्रि के तीसरे दिन बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट जारी

पटना: बिहार में आज मौसम करवट बदलने वाला है. जिसको लेकर मौसम विभाग ने राज्य के 26 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. कल यानी 25 सितंबर के आसपास भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है.

इन जिलों में येलो अलर्ट

पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मेघ गर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी

मौसम विभाग पटना के अनुसार इन सभी जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और भारी बारिश समेत वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. यहां पर 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि जलभराव और बाढ़ की स्थिति में ऊंचे स्थानों पर चले जाएं, जबकि बिजली के खुले तारों से दूर रहे और ठनका गिरते समय खुले मैदान और ऊंचे पेड़ों के पास खड़े ना हों.

पिछले 24 घंटे पटना में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे में राजधानी पटना में अचानक तेज बारिश होने लगी. जिससे जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई और लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं, गोपालगंज और जहानाबाद में भी बारिश देखने को मिली.

प्रमुख शहरों का तापमान

मोतिहारी में 35.6 डिग्री सेल्सियस , वैशाली 35.1 डिग्री सेल्सियस, नालंदा में 35.0 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में 35.0 डिग्री सेल्सियस, दरभंगा में 34.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस, पटना में 33.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

क्यों सक्रिय हो रहा मानसून

मौसम विभाग पटना मौसम विज्ञान केंद्र बंगाल की खाड़ी में म्यांमार-बांग्लादेश तटों के पास एक नया लो प्रेशर क्षेत्र बनने की संभावना है. जिससे बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है और नवरात्रि के समय अच्छी बारिश हो सकती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.