MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में 10 साल की ब’च्ची से 2 लड़कों ने किया दु’ष्कर्म, बेटी की हा’लत देख रो पड़ी मां ; आ’रोपी गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में दस साल की बच्ची के साथ हैवानियत का खेल खेला गया। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात उसके साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में पीड़िता की मां ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें सकरा थाने के आफताब राजा और वैशाले जिले के पातेपुर के शिवनाथ कुमार को आरोपित किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया है कि दोनों आरोपित पीड़िता के घर के बगल में ही किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करते थे। दोनों ने गुरुवार देर रात मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची घर पहुंची। यह देखकर मां रोने लगी। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी गई और बच्ची का इलाज कराया गया। पुलिस ने पीड़िता और आरोपितों की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई है।

इधर, सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। बच्ची की काउन्सेलिंग कराई जा रही है ताकि और तथ्य सामने आए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बच्ची के परिवार को पुलिस सुरक्षा दे रही है। बच्ची की मां ने बताया कि दोनों लड़के बगल के घर में रहते थे। वे ऐसा करेंगे ऐसा कभी सोचा भी नहीं था। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है ताकि आगे से कोई ऐसा काम नहीं करे। बच्ची का इलाज कराया जा रहा है। पीड़िता और आरोपितों के कपड़े पुलिस ने जब्त कर लिया है और कमरे को बंद कर दिया गया है।

इधर जिले के तुर्की दुष्कर्म कांड के आरोपित मुकेश कुमार राय की ओर से विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-तीन में आरोप मुक्ति की अर्जी दाखिल की गई है। विशेष कोर्ट ने इसे सुनवाई पर रखा है। इसके लिए सात अक्टूबर की तिथि तय की गई है। शुक्रवार को मुकेश के विरुद्ध आरोप तय करने की बिंदू पर सुनवाई होनी थी। तुर्की में खिलौना दिलाने के बहाने बुलाकर आठवीं की छात्रा के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के हस्तक्षेप के बाद एफआईआर दर्ज किया गया। कुर्की की कार्रवाई शुरू होने के बाद आरोपी ने सरेंडर किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.