MUZAFFARPUR

बिहार में रफ्तार का कहर; बे’काबू कार ने दर्जन भर लोगों को कु’चला, चार की हालत गं’भीर

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग स्थित नवादा चौक पर गुरुवार देर शाम बेकाबू कार ने कई बाइक को रौंद दिया। करीब दर्जन भर लोगों को टक्कर मारी दी। इस हादसे में बाइक सवार लगभग आधा दर्जन घायल हो गए, जिसमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को एसएकएमसीएच रेफर किया गया है।

सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने सभी घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से डॉ. रेहान ने मणिका निवासी मो. कुद्दुस (45), रामदयालु निवासी हरीश कुमार (34) और हाजीपुर निवासी यशवंत कुमार (30) को मेडिकल रेफर कर दिया, जबकि नयागांव निवासी श्रवण कुमार के पुत्र प्रीतम कुमार को परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। इसके अलावा दो से तीन अन्य लोग आंशिक रूप से जख्मी हुए, जो स्थानीय स्तर पर इलाज करवाकर घर चले गए।

ग्रामीणों ने भाग रहे जख्मी कार सवार युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया है। इस बीच रास्ते से गुजर रहे विधायक अमर कुमार पासवान भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। थानेदार ने बताया कि क्षतिग्रस्त बिना नंबर की कार और दो बाइक जब्त कर ली गई है। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को पीएचसी से मेडिकल रेफर किया गया है। कार सवार युवक का पीएचसी में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.