MUZAFFARPUR

PAT पेपर लीक के बाद बिहार यूनिवर्सिटी के वीसी के FB अकाउंट में सेंध, हैक करने के कोशिश

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहब भीम राव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय के सोशल मीडिया अकाउंट को साइबर अपराधियों ने हैक करने की कोशिश की। हालांकि इसमें वह सफल नहीं हो सके। कुलपति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इसकी जानकारी पोस्ट की है। प्री पीएचडी टेस्ट का पेपर लीक होने को लेकर विश्वविद्यालय का माहौल गर्म है। कुलपति ने युनिवर्सिटी के सभी गेट को दोपहर ढ़ाई बजे तक के लिए बंद करा दिया है। छात्र भी अंदर नहीं जा सकते। छात्रों में इसके लिए भारी आक्रोश है।

कुलपति प्रो डीसी राय ने कहा है मेरे फेसबुक अकाउंट से छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई है। इसलिए मेरे अकाउंट से कोई मैसेज जाने पर उस मैसेज पर कोई प्रतिक्रिया न दें। बिहार विश्वविद्यालय में इससे पहले एक प्रो ज्योति नारायण सिंह से साइबर फ्रॉड हो चुका है जिसमें उनके बैंक खाते से रुपए गायब हो गए थे। वीसी का फेसबुक पोस्ट सामने आने पर शिक्षा जगत में हलचल मची है।

इससे पहले बिहार युनिवर्सिटी में रविवार को पीएचडी एडमिशन टेस्ट की परीक्षा प्रश्न पत्र वायरल हो गया। एलएस कॉलेज परीक्षा केंद्र से खिड़की के रास्ते पर्चा बाहर निकल गया जिसे बदमाशों ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस वजह से परीक्षा को रद्द करना पड़ा। इसमें छात्र की गिरफ्तारी हो गई। उसके बाद विश्वविद्यालय की जमकर किरकिरी हुई और विश्वविद्यालय में छात्रों के प्रवेश पर दोपहर ढाई बजे तक के लिए रोक लगा दी गई है।

विश्वविद्यालय में सभी प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया चल रही है। एसे वीसी का फेसबुक हैक करने की कोशिश को गंभीर माना जा रहा है। कुलपति ने छात्रों, शिक्षकों और कर्मियों से सहयोग की अपील की है। हालांकि बिहार विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग लेट सेशन और अवैध वसूली के लिए बदनाम है। छात्रों को मामूली काम के लिए भी बार बार विश्वविद्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.