मुजफ्फरपुर : मुज़फ्फरपुर के शेरपुर एन.एच.-28, नियर वाटर पार्क स्थित शीला मोटर BOSCH Service, Multi Brand में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना संपन्न हुई।


जहां समस्त कर्मचारियों ने पूरे भक्ति भाव से भाग लिया और बाबा विश्वकर्मा से कार्य में उन्नति एवं समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। वहीं संध्या में प्रसाद वितरण एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने बड़े आनंद और सराहना के साथ देखा। इस दौरान धार्मिक व सांस्कृतिक माहौल से पूरा परिसर मंगलमय हो उठा।शीला मोटर परिवार ने क्षेत्रवासियों और उपस्थित महानुभावों के प्रति आभार जताया और इस तरह की परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।







Leave a Reply