MUZAFFARPUR

निगरानी के हत्थे चढ़ा शिक्षा विभाग का घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर, छापेमारी के दौरान BEO हुआ फरार

मोतिहारी: बड़ी खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने शिक्षा विभाग के घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहात अरेस्ट किया है। निगरानी की छापेमारी की भनक लगते ही शिक्षा विभाग का बीईओ मौके से फरार हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग को शिक्षा विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर और बीईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। शुरुआती जांच में मामले के सही पाए जाने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रकाश कुमार को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहात गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान वहां पर मौजूद बीईओ चकमा देकर मौके से फरार हो गया। डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रकाश कुमार को निगरानी की टीम अपने साथ ले गई। डाटा एंट्री ऑपरेटर और बीईओ पर शिक्षक मनिशूषण कुमार से पेमेंट के नाम पर अवैध राशि मांगने का आरोप है। निगरानी की इस कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.