MUZAFFARPUR

बिहार में लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड से शादी के लिए बिजली के टावर पर चढ़ी; जानिए.. फिर क्या हुआ?

दरभंगा : बिहार के दरभंगा से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां एक लड़की अपने प्रेमी से शादी की जिद्द पर अड़ गई और बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़कर घंटों ड्रामा किया। टावर पर चढ़ी लड़की को देखकर परिवार और गांव के लोगों की सांसें अटक गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से हालाक को काबू में किया।

दरअसल, यह पूरी घटना बिरौल के किचका गांव की है। यहां एक लड़की अचानक बिजली के टावर पर चढ़ गई और अपने बॉयफ्रेंड को बुलाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। लड़की की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और लड़की से टावर से नीचे उतरने के मिन्नतें करने लगे लेकिन लड़की किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी।

वह लगातार अपने प्रेमी को बुलाने की मांग कर रही थी और जान देने की धमकी दे रही थी। बाद में लड़की के प्रेमी को वहां बुलाया गया। प्रेमी ने जब उससे शादी करने का आश्वासन दिया तब जाकर वह शांत हुई। इसी बीच गांव का एक युवक टावर पर चढ़ा और युवती के पास जाकर समझा बुझाकर किसी तरह से उसे नीचे उतारा। लड़की के नीचे उतरने के बाद पुलिस और परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।

पुलिस नो युवती औ उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है और दोनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि लड़की नाबालिग है ऐसे में लड़का शादी करने को तैयार नहीं था। दोनों एक ही समुदाय के बताए जा रहे हैं। दोनों की शादी में कोई परेशानी नहीं है लेकिन लड़की के बालिग होने के बाद ही दोनों की शादी हो सकती है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.