खगड़िया: बिहार चुनाव को लेकर राज्य में सीएम पद की दावेदारी को लेकर कई नाम सामने आए. इसमें महागठबंधन में जहां तेजस्वी यादव हैं तो वहीं एनडीए में नीतीश कुमार के साथ-साथ चिराग पासवान भी शामिल हैं.

चिराग को मिला मां का आशीर्वाद
इसी बीच चिराग पासवान की मां का बड़ा बयान आया है, जिसमें उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि चिराग पासवान सीएम ही नहीं बल्कि पीएम भी बनें. उनकी मां चाहती है कि चिराग पासवान पीएम बनकर दिखाएं तो उन्हें काफी अच्छा लगेगा. इसके लिए उन्होंने चिराग पासवान को आशीर्वाद भी दी.

चिराग के कैंडिडेट को समर्थन
मीडिया के सवाल पर पशुपति पारस को लेकर कहा कि ‘पारस जी ने हमें कुछ नहीं बताया है. इसलिए मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि पशुपति पारस जी किसे टिकट देंगे. राजकुमारी देवी ने साफ-साफ कहा कि वे अपने क्षेत्र में चिराग पासवान के कैंडिडेट को ही समर्थन देगी और उन्हें ही वोट करेगी. हालांकि अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर कैंडिडेट का नाम सामने नहीं आया है.
राम विलास पासवान की दो शादियां
दरअसल, चिराग पासवान के पिता दिवगंत नेता राम विलास पासवान ने दो शादियां की थी. पहली शादी राजकुमारी देवी से हुई थी, जो वर्तमान में खगड़िया के शहरबन्नी में रहती हैं. दूसरी शादी उन्होंने रीना पासवान से की थी. चिराग पासवान रीना पासवान के बेटे हैं. चिराग राजकुमारी देवी को बड़ी मां कहते हैं.बता दें कि बिहार में चुनाव को लेकर नेता अपना-अपना दावा कर रहे हैं. एक कार्यक्रम में चिराग पासवान ने कहा था कि ‘बिहार मुझे बुला रहा है. इनके इस बयान पर चर्चा शुरू हो गयी कि चिराग बिहार के सीएम बनेंगे. हालांकि एनडीए अभी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की तैयारी में है. सीएम कौन होगा, इसका फैसला रिजल्ट के बाद होगा. अभी सीट शेयरिंग पर फोकस किया जा रहा है.

बिना सीट शेयरिंग उम्मीदवार घोषित
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बक्सर में राजपुर विधानसभा में एक उम्मीदवार की घोषणा कर चुके हैं. उन्होंने सरेआम अपने मन से इस बात की घोषणा कर दी कि संतोष निराला ही इस विधानसभा के उम्मीदवार होंगे. 9 सितंबर को केसरिया विधानसभा में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू के नेता अशोक चौधरी ने शालिनी मिश्रा के नाम की घोषणा कर दी. तमाम घोषणा एनडीए में बिना सीट शेयरिंग के ही होना कहीं ना कहीं एनडीए गठबंधन में सवालिया निशान खड़ा करता है.



Leave a Reply