मुजफ्फरपुर : महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाई जा रही महिला-हितैषी योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ अब वार्ड संख्या 38 की महिलाओं तक पहुँचा है। आज वार्ड 38 में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद इकबाल कुरैशी ने अपने कार्यालय परिसर में स्थानीय महिलाओं का पंजीकरण कराया और योजना से मिलने वाले लाभों की जानकारी साझा की।

पूर्व पार्षद ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना भी उसी कड़ी का हिस्सा है, जिसके माध्यम से महिलाओं को छोटे पैमाने पर व्यवसाय और रोजगार गतिविधियों को शुरू करने हेतु वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।


इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने योजना को अपने जीवन में बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाएँ उन्हें परिवार की आर्थिक मजबूती के साथ-साथ समाज में आत्मनिर्भर पहचान भी दिला रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और पूर्व पार्षद इकबाल कुरैशी का आभार प्रकट किया कि उन्होंने उन्हें योजना से जोड़ने में सहयोग दिया।






Leave a Reply