MUZAFFARPUR

तेजस्वी को CM फेस नहीं मानेगी कांग्रेस, कहा- जनता तय करेगी

पटना : तेजस्वी को सीएम फेस मानने से कांग्रेस ने फिर से इंकार कर दिया है. बिहार के कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने फिर दोहराया कि चुनाव के बाद ही मुख्यमंत्री तय होगा.

‘CM जनता चुने तो बेहतर’

दरअसल, दिल्ली में संवाददाताओं ने जब अल्लावरु से पूछा कि क्या तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे. इसपर कृष्णा अल्लावरु ने जवाब दिया कि ‘बिहार का CM जनता चुने तो बेहतर है’. मतलब कांग्रेस ने तेजस्वी को फिर से झटका दिया है.

पहले भी नहीं भरी थी हामी

यहां यह बताना भी जरूरी है कि इससे पहले भी कांग्रेस तेजस्वी यादव को सीएम फेस मानने को तैयार नहीं हुई थी. लगातार पार्टी के नेता कह रहे हैं कि चुनाव के बाद ही फैसला होगा. इसके बाद से संशय की स्थिति बनी हुई है, कि क्या चुनाव शुरू होने तक कांग्रेस की तरफ से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया जाएगा या नहीं?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हमने राहुल गांधी के नेतृत्व में जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाली थी. इस दौरान हमारा कहना था कि चुनाव आयोग ने पहचान के लिए 11 दस्तावेज मांगे हैं, लेकिन आधार कार्ड को उसमें शामिल नहीं किया गया. ऐसे में हमने लगातार ये मांग की थी कि आधार कार्ड को भी पहचान का दस्तावेज माना जाए. अब सुप्रीम कोर्ट ने भी ये आदेश दिया है कि आधार को भी प्रामाणिक पहचान माना जाए. ये जनता की जीत है, उनके अधिकारों की जीत है.

शकील अहमद खानने कहा कि SIR के जरिए ‘वोट चोरी’ का जो सिलसिला जारी है, उसे समझना बहुत जरूरी है, क्योंकि SIR आने से पहले हम लगातार बिहार के अहम मुद्दे- भुखमरी, बेरोजगारी, पलायन- उठा रहे थे। हमारी मजबूती को देखते हुए राज्य और केंद्र की मौजूदा सरकार को समझ आ गया था कि प्रदेश में उनकी हालत खस्ता है. BJP और चुनाव आयोग की मिलीभगत इस बात से भी सामने आती है कि जब हम चुनाव आयोग से सवाल पूछते हैं तो जवाब BJP देती है. इसपर राहुल गांधी ने भी विस्तार से जानकारी देश के सामने रखी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.