मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र-94 में जन सुराज पार्टी के भावी प्रत्याशी संजय केजरीवाल (संजू) ने दूसरी जनसभा में उमड़े अभूतपूर्व जनसैलाब के लिए जनता का हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि “बारिश की बूँदों ने हमारे हौसले को कम नहीं किया, बल्कि और मज़बूत किया।




जनता का यह उत्साह स्पष्ट संकेत है कि बदलाव अब केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि संकल्प बन चुका है।” उन्होंने विकास को हर गली–हर द्वार तक पहुँचाने, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को प्राथमिकता देने, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने तथा भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करने का संकल्प दोहराया। अपने चुनाव चिह्न “स्कूल का बस्ता” को एक जनआंदोलन जीत की ओर ले जाने के लिए सभी वर्गों से अपील की।





Leave a Reply