मुजफ्फरपुर: जिले के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो “सिंगिंग स्टार 2025” के तहत बीएमसी म्यूज़िक क्रिएशन्स द्वारा शारदा टैलेंट सर्व पब्लिक स्कूल, महना रोड, मोतीपुर, मुजफ्फरपुर में प्रतिभा चयन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह विद्यालय नर्सरी से दशम् तक के छात्र/छात्राओं के अध्ययन का एक मात्र विश्वसनीय शिक्षण संस्थान है।


इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ग्रामीण बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की मधुर संगीत ने पूरी टीम को मंत्रमुग्ध कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल को और भी जीवंत हो उठा।वहीं विद्यालय के छात्रों ने इस पहल को अपने लिए एक सुनहरा अवसर बताया। कक्षा आठवीं के छात्र ने कहा, “गांव के बच्चों के लिए ऐसे मंच बहुत कम मिलते हैं।


साथ ही बीएमसी म्यूज़िक क्रिएशन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया के तहत प्रतिभाशाली बच्चों को आगे के राउंड में भाग लेने का अवसर मिलेगा। साथ ही, प्रत्येक विद्यालय से चयनित बच्चों को एक निशुल्क स्कॉलर फॉर्म प्रदान किया जा रहा।

आगे कार्यक्रम निदेशक प्रकाश दास मानस ने “सिंगिंग सुपरस्टार 2025” को बच्चों के लिए एक सशक्त मंच और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए एक सुनहरा अवसर बताया। बीएमसी टीम ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य निजी विद्यालयों में भी विजिट की योजना है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण प्रतिभाओं को इस मेगा प्रतियोगिता से जोड़ा जा सके।




Leave a Reply