पटना: मौसम विभाग पटना के मुताबिक गुरुवार को पटना समेत 18 जिलों में बारिश की संभावना है. इसको लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. वहीं कुछ घंटों के लिए चार जिलों में बारिश की संभावना है. पिछले 24 घंटे में राजगीर और मुंगेर में तेज बारिश हुई है. लोगों तो गर्मी से राहत मिली है.

बिहार का आज का मौसम
अरवल, जहानाबाद, दरभंगा और नवादा में अगले कुछ घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका भी जतायी गई है. ऐसे में विभाग ने इन जिलों को लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, मुंगेर, बांका, जमुई, लखीसराय, भागलपुर, खगड़िया और जहानाबाद में बारिश की आशंका जतायी है.

पटना का आज का मौसम
राजधानी पटना के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि बादल छाए रहेंगे. साथ ही रुक-रुककर हल्की बारिश हो सकती है. इससे राजधानीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है.

पिछले 24 घंटे में कितनी हुई बारिश?
बिहार में 3 सितंबर को कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. थरथरी 37.8 मिमी, हाजीपुर 33.8 मिमी, साहेबपुर कमाल 33.4 मिमी, भभुआ 32.6 मिमी, नूरसराय 32.2 मिमी, मोहिउद्दीननगर 27.4 मिमी, चेवाड़ा 25.4 मिमी, ब्रह्मपुर 24.6 मिमी, मोंगहीर 24.4 मिमी, अस्थावां 24.2 मिमी, पटोरी 23.6 मिमी, बरौनी 23.4 मिमी, मसौढ़ी 22.4 मिमी, बिक्रम 20.4 मिमी, शेखपुरा 20 मिमी, बेलागंज 19 मिमी, बिहारशरीफ 19 मिमी, बेगुसराय 18.4 मिमी, लालगंज 18.4 मिमी, संदेश 18.2 मिमी, दुल्हिन बाजार 18.2 मिमी, आरा 17.6 मिमी, परबत्ता 17.6 मिमी, परबत्ता 17.6 मिमी, पूर्णिया 16.6 मिमी, बिहियां 16.4 मिमी, मानसी 16.4 मिमी, बरबीघा 16.4 मिमी, आलालनगर 16.2 मिमी, रहुई में 16.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

सबसे ठंडा रहा मधेपुरा
कल बिहार का वाल्मीकिनगर सबसे गर्म रहा. यहां का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं मधेपुरा ठंडा रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मोतिहारी में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई.



Leave a Reply