MUZAFFARPUR

बिहार में 9000 से ज्यादा संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त, नए सिरे से होगी बहाली

पटना : बिहार में विशेष सर्वेक्षण कर्मियों की हड़ताल ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की परेशानी बढ़ा दी है. लगातार चेतावनी और अंतिम अल्टीमेटम देने के बावजूद हजारों कर्मी ड्यूटी पर नहीं लौटे. जिसके चलते अब विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए उनकी सेवा समाप्त करने का ऐलान कर दिया है.

हड़ताल से बढ़ी विभाग की मुश्किलें

बिहार में 12500 से अधिक विशेष सर्वेक्षण कर्मी हड़ताल पर चले गए थे, जिससे विभाग का कामकाज ठप हो गया. कड़े निर्देश और बार-बार अपील के बावजूद केवल 3295 कर्मी ही काम पर लौटे.

सख्त एक्शन में विभाग

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि बाकी सभी कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है.

नए सिरे से होगी बहाली

दीपक कुमार सिंह ने कहा कि इस महीने के अंत तक नए सिरे से बहाली के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा. चुनाव की घोषणा से पहले इसकी पूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

बार-बार दी गई थी मोहलत

विभाग ने पहले 30 अगस्त और फिर 3 सितंबर शाम 5 बजे तक का समय दिया था. इस बीच केवल 3295 संविदा कर्मी ही ड्यूटी पर लौटे. बाकी हड़तालियों का अनुबंध रद्द कर पदों को रिक्त घोषित कर दिया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.