मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के वार्ड संख्या-38 के अंतर्गत रामबाग महाबीर स्थान मंदिर से अभय सिंह के घर तक सड़क और नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास सम्पन्न हुआ। इस कार्य का शुभारंभ नगर विधायक विजेन्द्र चौधरी के द्वारा किया गया।


जहां विजेन्द्र चौधरी ने कहा, कि इस क्षेत्र की मूलभूत जरूरतों को देखते हुए यह कार्य कराया जा रहा है। उम्मीद है कि इसके पूर्ण होने के बाद स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और बरसात के दिनों में पानी निकासी की समस्या कम होगी।



वहीं वार्ड पार्षद शबाना प्रवीण ने बताया कि स्थानीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए यह कार्य शुरू किया गया है। मैं हमेशा इस वार्ड के विकास के लिए तत्पर रही हूँ और आगे भी ऐसी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

साथ ही पूर्व वार्ड पार्षद इकबाल कुरैशी ने “इस वार्ड के लिए आगे भी योजनाएं प्रस्तावित करने की बात कही। जिससे आम जनता को निरंतर लाभ मिलेगा।






Leave a Reply