MUZAFFARPUR

घर में रखी लो’डेड पि’स्टल से खेल रहा था बच्चा; गो’ली चलने से घा’यल, पटना के अस्पताल में भर्ती

पटना : राजधानी पटना के परसा बाजार थाना इलाके में घर में रखी ओवरलोडेड पिस्टल से गोली चलने से साढ़े 5 साल का पृथ्वी कुमार घायल हो गया। जिसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक हर में रखे हथियार से धर्मेंद्र बिंद का बेटा खेल रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। जो बच्चे को जबड़े में लग गई। जिसके बाद परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर सदर डीएसपी रंजन कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने घर की तलाशी ली तो हथियार बरामद नहीं हो सका। अंदाजा लगाया जा रहा है अवैध हथियार से गोली चलने के बाद उसे गायब कर दिया गया है। जो लोडेड था, जिसके चलते ये हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों के मुताबिक परिजनों की लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ, आखिर कैसे साढ़े 5 साल के बच्चे के हाथ अवैध हथियार लग गया, और खेल के दौरान बच्चे को गोली लग गई। वहीं बच्चे की मां का कहना है, कि उसे हथियार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में सवाल ये कि आखिर घर में अवैध हथियार कहां से आया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.