MUZAFFARPUR

वोटर अधिकार यात्रा का आरा में विरोध, राहुल गांधी को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दिखाया काला झंडा

बिहार : बिहार में वोट अधिकार यात्रा को लेकर सियासत जारी है। शनिवार दोपहर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने आरा में इस यात्रा का विरोध किया। इतना ही नहीं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए और उनका जमकर विरोध किया। हालांकिविरोध कर रहे युवाओं में से कई से राहुल गांधी ने खुद जाकर बातचीत की और उनसे जानने की कोशिश की कि उनका गुस्सा किस बात पर है? भाजयुमो के कार्यकर्ता पीएम मोदी को अपशब्द करने के मामले पर वह लोग विरोध कर रहे हैं।

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आरोप
काला झंडा दिखाने वालों में विभु जैन, जिला उपाध्यक्ष हर्ष राज मंगलम, जिला महामंत्री आदित्य सिंह, महाराणा प्रताप और विकास तिवारी (जिला मंत्री) शामिल रहे। इन कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता जी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जो कि भारतीय संस्कृति और मर्यादा के खिलाफ है।

राहुल गांधी ने ली स्थिति की जानकारी
विरोध के बीच राहुल गांधी ने सड़क किनारे खड़े होकर कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्वक बात की। राहुल ने पूछा कि आप लोग विरोध क्यों कर रहे हैं? इसके जवाब में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपना पक्ष साफ तौर पर रखा। इस पूरे घटनाक्रम की एक्सक्लुसिव तस्वीरें समाचार एजेंसी ANI के पास मौजूद हैं, जिसमें राहुल गांधी को विरोध कर रहे युवाओं से बात करते हुए देखा जा सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.