MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब द्वारा खेल सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर में इनर व्हील क्लब द्वारा स्थानीय डेंटली योर्स क्लीनिक में खेल सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर इनर व्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर की अध्यक्ष अंजना चौधरी ने राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं उन्होंने बताया कि इस विशेष अवसर पर, हम मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

उनकी उत्कृष्टता पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले की पांच महिला खिलाड़ी एवं उनके कोच को जिले का नाम बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया है। जिनमें कोच रणप्रताप जयसवाल, बास्केटबॉल खिलाड़ी चेरी तुलस्यान, अदिती केजरीवाल, जिज्ञासा, सृष्टि साह एवं वॉलीबॉल खिलाड़ी सुप्रिया लता है।

इस मौके पर सीजीआर रीना सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के सम्मान में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द क्लब की तरफ से बास्केटबॉल की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।इस मौके पर कोसाध्यक्ष बेनु वर्तिका,डॉली श्रीवास्तव निशा जयसवाल मौजूद रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.