MUZAFFARPUR

बिहार के मुजफ्फरपुर में दिखा पाकिस्तानी आतंकी? मोहम्मदपुर गांव का वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर : नेपाल के रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकियों के भारतीय सीमा में घुसने से जुड़ी खबर में बड़ा अपडेट बिहार के मुजफ्फरपुर से है। मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में पाकिस्तानी इनामी आतंकवादी के घूमते दिखने की चर्चा के बाद पुलिस अलर्ट पर है। इलाके सघन जांच व तलाशी अभियान चलाई जा रही है। सकरा के मोहम्मदपुर गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें हल्की दाढ़ी में दिख रहे युवक को पाकिस्तानी आतंकी उस्मान होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि लाइव हिंदुस्तान नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी सुशील कुमार ने सभी थानों को अलर्ट कर दिया है। पुलिस इस युवक की तलाश में जुट गई है।

बताया जाता है कि वायरल वीडियो दो दिन पहले का है। मोहम्मदपुर गांव में कुछ लोग मुंडन कराकर कुछ बना रहे है। वहीं आतंकवादी मो उस्मान पहुंचता है और बातचीत कर खाना मांगता है। पैसा भी देने की बात करता है। उसकी बोलचाल बिल्कुल पाकिस्तान की भाषा की तरह बताया गया है। वहां से कुछ देर बाद निकलकर वह पैदल पिलखी पुल चौक की तरफ चला जाता है।

इसके बाद उसका कोई ट्रेस नहीं मिल रहा है। बिहार के मोतिहारी इलाके से बिहार में पाकिस्तान के तीन आतंकवादियों के घुसने की बात सामने आई है । जिनपर दो लाख के इनाम की घोषणा की गई है। पूरे राज्य में खासकर अंरराष्ट्रीय सीमा वाले इलाके में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सीमा पर एसएसबी और जिला पुलिस की टीम गहन तलाशी अभियान चला रही है।

इस मामले में सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने इसकी सूचना मिलने की बात बताई है। वहीं बताया कि संदिग्ध युवक की तलाश पुलिस कर रही है। छानबीन शुरू है। सभी जगह वायरल वीडियो को भेजकर युवक को देखते ही सूचना देने का अनुरोध किया गया है। युवक की बोलचाल वीडियो में पाकिस्तानी भाषा की तरह है। ग्रामीणों ने काफी विलंब से पुलिस को सूचना दिया।

इधर मधुबनी में आतंकी होने की आशंका में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। ये सभी दिल्ली की फ्लाइट से बिहार आए हैं। सुरक्षा एजेसियों को उनके कार्यकलाप पर संदेह है। घोघरडीहा पुलिस ने थाना क्षेत्र के शत्रुपट्टी गांव से चार युवकों को अपनी अभिरक्षा रखा है। गुरुवार को चारों युवकों को थाना पर लाया गया और तभी से गहण पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.