पटना : बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर से धमकी मिली है. इस बार पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है. ईमेल के जरिए यह धमकी मिली है.

एक्शन में पुलिस
धमकी मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आ चुकी है. सिविल कोर्ट में निगरानी रखी जा रही है. मौके पर टाउन डीएसपी समेत डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची है. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. सभी लोगों की तलाशी ली जा रही है. लोगों में काफी अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.

बार एसोसिएशन के द्वारा एक निर्देश जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि सिविल कोर्ट पटना परिसर में चार आरडीएक्स आईडी विस्फोटक करने की धमकी से संबंधित है. वहीं अनुरोध किया गया है कि सभी DBA सदस्यों को सिविल कोर्ट पटना के परिसर को तुरंत खाली करने का निर्देश दिया गया है. वहीं ईमेल के माध्यम से यह धमकी दी गई है जिसमें कहा गया है कि कोर्ट परिसर में चार आरडीएक्स विस्फोटक है. वहां अफरा अफरा तफरी माहौल है और पुलिस चप्पा चप्पा पर तलाशी ले रही है.

पहले भी मिल चुकी है धमकी
बता दें कि इसस पहले भी पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. 25 अप्रैल 2025 को सेशन कोर्ट को भेजे गए मेल में कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली थी. जिसमें लिखा गया था कि, ”आपके न्यायलय परिसर में गुप्त तरीके से आरडीएक्स आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस लगाया गया है, जिसे आज दोपहर 14:30 बजे विस्फोट के लिए प्रोग्राम किया गया है.”

धमकी की बाद बढ़ा दी गई थी सुरक्षा
धमकी के बाद पूरे कोर्ट परिसर की जांच की गई. पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया था. गाड़ियों की तलाशी ली गई है. बम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया. लेकिन पुलिस को कुछ भी नहीं मिला. इसके बाद से कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.




Leave a Reply