MUZAFFARPUR

पटना के स्कूल दिल द’हला देने वाली घटना, ना’बालिग छात्रा ने स्कूल के बाथरूम में खुद को लगाई आ’ग

पटना : राजधानी पटना के चितकोहरा स्थित कन्या मध्य विद्यालय अमलटोला, गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। विद्यालय की एक नाबालिग छात्रा ने स्कूल के बाथरूम में खुद को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्रा टॉयलेट गई थी, तभी वहां से धुआं उठता देखा गया। मौके पर पहुंचे शिक्षक जब तक पहुंचते, तब तक छात्रा बुरी तरह जल चुकी थी। उसे तत्काल इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन अस्पताल पहुंचे और स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उग्र हो गए। गुस्साए परिजनों ने स्कूल के स्टाफ रूम में जमकर तोड़फोड़ की और मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी हाथापाई की कोशिश की। घटना के बाद गर्दनीबाग थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर चुकी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.