नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर गांव वालों ने अचानक हमला कर दिया. दोनों नेता हाल ही में गांव में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में 9 लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे.

नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार पर हमला
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया जैसे ही वे गांव में पहुंचे, नाराज ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और नेताओं को दौड़ा लिया. जान बचाने के लिए मंत्री और विधायक को लगभग 1 किलोमीटर तक भागना पड़ा.

बॉडीगार्ड्स घायल
इस हमले में उनके साथ मौजूद बॉडीगार्ड्स घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे कई जानें चली गईं. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

जेडीयू प्रवक्ता बोले
हालांकि JDU के जिला प्रवक्ता धनंजय देव ने बताया कि “मंत्री पर हमला नहीं हुआ है, बल्कि वहां के लोग स्थानीय विधायक की कार्यशैली से नाराज होकर हंगामा करने लगे. किसी असामाजिक तत्व ने उस दौरान ईंट चला दिया जिससे मंत्री के स्कॉट में लगे सिपाही की सिर फट गई.” घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी पहुंच मामले की जांच में जुट चुके हैं. पदाधिकारी अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं.





Leave a Reply