पटना: बिहार में मानसून सक्रिय है. जिससे आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग पटना के अनुसार राज्य के 13 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश होने से कई जगहों पर बाढ़ आ गई है. जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इन जिलों में येलो अलर्ट
सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और भारी बारिश समेत वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही यहां पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.



इन दिनों होगी भारी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में 27 अगस्त के बाद लो प्रेशर-एरिया बनने की आशंका है. जिससे इसका असर बिहार पर पड़ेगा और 28 और 29 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में मेघ गर्जन और व्रजपात के साथ भारी बारिश होगी.

बिहार में अब तक 27 प्रतिशत कम हुई बारिश
बिहार में इस बार अब तक 544 बारिश दर्ज की गई है, जबकि अगस्त के अंत तक 741 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी. यानी अब तक औसतन 27 फीसदी कम बारिश हुई है. बीते सोमवार को गया में 76 एमएम, रोहतास में 70 एमएम, वैशाली में 21 एमएम, सीवान में 20 एमएम और शेखपुरा में 19 एमएम बारिश हुई है.




Leave a Reply