भागलपुर: बिहार के लिए ये साल चुनावी साल है. जनता भी अपने पंसदीदा नेता के प्रति झुकाव दिखा रही है. इसी बीच भागलपुर में एक शख्स प्रशांत किशोर का इतना क्रेजी फैन है कि उसने अपने घर की छत पर पानी की टंकी को स्कॉर्पियो का स्वरूप देकर जन सुराज के रंग में रंग दिया है.

आकर्षण का केन्द्र पानी की टंकी
जन सुराज के रंग में रंगी स्कॉर्पियो नुमा पानी की टंकी पर जन सुराज पार्टी के कई स्टिकर भी लगे हैं. जिससे पानी की टंकी पूरे जिले में आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है. लोग उक्त पानी की टंकी को देखने के लिए पहुंचे रहे हैं. साथ ही फोटो और सेल्फी ले रहे हैं.

जनसुराग के रंग में पानी की टंकी
दरअसल इंतसार आलम 2 साल से जन सुराग पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के लिए काम कर रहे हैं. जिससे उन्होंने पीके (प्रशांत किशोर) को प्रभावित करने के लिए पानी की टंकी वाली स्कॉर्पियो का रंग बदलवा दिया और उसे जन सुराज का स्वरूप दे दिया.

ये है इंतसार आलम की ख्वाहिश
इंतसार आलम की ख्वाहिश है कि जिस तरह आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर उनकी सराहना की थी, उसी तरह प्रशांत किशोर भी अपने एक्स हैंडल पर जन सुराज पार्टी के रंग में रंगी स्कॉर्पियो की तस्वीर को पोस्ट करें. जिससे पार्टी का प्रचार हो.

पानी की टंकी को दिया था स्कॉर्पियो का स्वरूप
बता दें कि सबौर में NH80 के किनारे इंतसार आलम का चार मंजिला मकान है. इससे पहले घर के मालिक इंतसार आलम ने साल 2020 में पानी की टंकी को महिंद्र की स्कॉर्पियो का स्वरूप देकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. उसमें कई ओरिजिनल पार्ट्स भी लगाए गए थे.
आनंद महिंद्रा ने किया था ट्वीट
पानी की टंकी को महिंद्र स्कॉर्पियो का स्वरूप देने के लिए आगरा से मिस्त्री बुलाए गए थे और ढाई लाख रुपए का खर्च किया गया था. इसके बाद देशभर में उनकी खूब चर्चा हुई थी और स्कॉर्पियो वाली टंकी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. जिसके बाद उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी ट्वीट करके उनकी सराहना की थी.

PK से हैं प्रभावित
मोहम्मद इंतसार आलम ने बताया कि मैं पहले महागठबंधन में था, लेकिन प्रशांत किशोर से प्रभावित होकर जन-सुराज में आ गया. बिहार में मुस्लिम आबादी 18% है. उसके हिसाब से प्रशांत किशोर ने 40 सीटों पर मुसलमान को चुनाव लड़ाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि मुसलमानों को उनका हक तभी, मिलेगा जब उनके हिसाब से विधायक चुनकर जाएंगे.




Leave a Reply