MUZAFFARPUR

पीएम मोदी ने बिहारी अंदाज में लहराया गमछा, सीएम नीतीश का हाथ पकड़कर प्रधानमंत्री ने दिखाई गजब की बॉन्डिंग

बेगूसराय : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेगूसराय में औंटा-सिमरिया छिक्स लेन पुल का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी द्वारा गमछा हिलाकर उनके बिहारी अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया. बेगूसराय के सिमरिया से औंटा तक बने सिक्स लेन पुल के उद्घाटन में पीएम मोदी का यह नया रंग देखने को मिला. नीतीश कुमार संग पीएम की बॉन्डिंग और जनता के प्रति स्नेह ने कार्यक्रम को खास बना दिया.

सिक्स लेन पुल का हुआ उद्घाटन 

बता दें कि बेगूसराय में वर्षों का इंतजार तब खत्म हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा नदी पर बने सिमरिया-औंटा सिक्स लेन पुल का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई नेता मौजूद थे.

मोदी का बिहारी अंदाज छा गया 

कार्यक्रम के दौरान सबसे खास नजारा तब दिखा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ में गमछा लेकर भीड़ का अभिवादन किया. उन्होंने काफी देर तक गमछा लहराया और लोगों को संबोधित किया. यह अंदाज देखकर लोग झूम उठे. पहली बार पीएम मोदी का यह रूप देखने को मिला.

चर्चा में नीतीश-मोदी की बॉन्डिंग

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बॉन्डिंग भी सुर्खियों में रही. उद्घाटन और निरीक्षण के दौरान पीएम मोदी ने नीतीश कुमार का हाथ थामकर पुल से नीचे खड़े हजारों लोगों का अभिवादन किया. दोनों नेताओं के बीच हंसी-ठिठोली भी देखने को मिली.

बेगूसराय और बिहार को मिला बड़ा तोहफा

यह दिन बेगूसराय ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए खास रहा. सिमरिया से औंटा तक बने इस 6 लेन पुल की लंबाई 1.865 किलोमीटर है जबकि पहुंच पथ समेत कुल लंबाई 8.150 किलोमीटर है. इस परियोजना की लागत 1871 करोड़ रुपये है.

यात्रा का समय होगा आधा

इस पुल के बन जाने से उत्तर और दक्षिण बिहार का संपर्क सुगम हो गया है. बेगूसराय से पटना जाने में अब डेढ़ से पौने दो घंटे का समय लगेगा. पहले राजेंद्र पुल से यह सफर तीन से चार घंटे का था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.