मुजफ्फरपुर : जिले के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो “सिंगिंग स्टार 2025” के तहत बीएमसी म्यूज़िक क्रिएशन्स द्वारा आशीर्वाद पब्लिक स्कूल, सिकंदरपुर (मुज़फ्फरपुर) में प्रतिभा चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


विद्यालय के निदेशक निखिल कुमार गुप्ता ने बीएमसी म्यूज़िक क्रिएशन्स के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “सिंगिंग सुपरस्टार 2025 बच्चों के लिए एक शानदार मंच है, जहाँ सभी वर्गों के विद्यार्थी अपनी कला को निखार सकते हैं। बीएमसी म्यूज़िक द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है और निश्चित रूप से यह बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।


बीएमसी म्यूज़िक क्रिएशन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया के तहत प्रतिभाशाली बच्चों को आगे के राउंड में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। साथ ही, सिंगिंग स्टार टीम द्वारा प्रत्येक विद्यालय से चयनित प्रतिभाशाली बच्चों को एक स्कॉलर फॉर्म प्रदान किया जा रहा है, जो पूरी तरह निशुल्क होगा, और उनके टैलेंट को देखते हुए उन्हें विशेष अवसर दिए जाएंगे।

कार्यक्रम निदेशक प्रकाश कुमार मानस ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि “सिंगिंग सुपरस्टार 2025” के माध्यम से बेहतरीन गायकों को एक मजबूत मंच प्रदान किया जाए और उनके उज्ज्वल भविष्य के द्वार खोले जाएँ।बीएमसी टीम ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य विद्यालयों में भी विजिट की योजना है, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाओं को इस मेगा प्रतियोगिता से जोड़ा जा सके।








Leave a Reply