MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर: वो रहम की भीख मांगता रहा, बदमाश बरसाते रहे लात-मुक्के; नंगा कर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक की पूरी तरह से नंगा करके बेरहमी से पिटाई की गयी। घटना किसी समारोह के दौरान घटी। बेरहमी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। उसकी क्यों पिटाई की गई, पुलिस भी कोई जानकारी नहीं दे रही है। घटना मुजफ्फरपुर शहर के कमरा मोहल्ला इलाके की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में आ गयी है।

मुजफ्फरपुर न्यूज़  इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। हालांकि सिकंदरपुर थानेदार रमन राज ने बताया कि पिटाई को लेकर थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।

वीडियो में दिख रहा है कि किसी समारोह का पंडाल लगा है। रात में समारोह की समाप्ति के बाद युवक कुछ लोग घेरकर पकड़े हुए है और उसकी पिटाई की जा रही है। नंगा युवक बचने के लिए रहम की भीख मांग रहा है। लेकिन पिटाई कर रहे युवक उसे छोड़ने को तैयार नहीं है।

हालांकि, कुछ देर बाद अन्य युवकों की पहल पर पीड़ित युवक को छोड़ दिया जाता है। जान बचाने के लिए वह नंगे ही भाग खड़ा होता है। पिटाई के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। पीड़ित की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं की गयी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.