MUZAFFARPUR

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सनातन सेवा दल द्वारा शिव मंदिर में किया गया महाआरती व महाप्रसाद का वितरण

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सनातन सेवा दल के द्वारा छाता चौक स्थित शिव मंदिर पर महाआरती एवं महाप्रसाद रूपी खीर का वितरण किया गया। जिस प्रसाद को हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड 27 के पार्षद अजय ओझा द्वारा श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित कर आयोजन का उद्घाटन किया गया।

इस मौके पर संगठन के प्रधान महासचिव प्रियांशु श्रीवास्तव ने कहा कि सनातन सेवा दल निरंतर हिन्दू हित के कार्यों में सदैव तत्पर रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक निलेश वर्मा,संतोष रंजन,कुणाल श्रीवास्तव,

प्रधान महासचिव प्रियांशु श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आयुष कुमार,उपाध्यक्ष वंदना सिंह,उपाध्यक्ष आशीष कश्यप,महानगर अध्यक्ष अंकित कुमार,महानगर उपाध्यक्ष काजल कुमारी,प्रेरणा कुमारी,उमंग कुमार, रुन्नु ओझा,विक्की ओझा,अभिजीत मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.