MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि 

मुजफ्फरपुर के इमलीचट्टी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। जिला अध्यक्ष विवेक कुमार के अध्यक्षता में सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विवेक कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत सुशासन के आदर्श प्रतिमान,पूर्व प्रधानमंत्री,‘भारत रत्न’ थे।

अटल बिहारी जी ने सशक्त समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और वह भाजपा के संस्थापक रहे। युग पुरुष,महान राष्ट्रवादी,कवि रहे। हम सभी आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करते है।

इस कार्यक्रम में अशोक कुमार झा, इंद्रा सिंह,पंकज सिंह,डॉ मोनालिसा राय,अमित कुमार,दिवाकर शर्मा,पूनम वर्मा, दिलीप चौधरी,राकेश पासवान,संजय सिंह,रंजन कुमार ओझा,उदय शंकर सिंह,प्रणव गुप्ता,मुकेश चंद्रवंशी,श्लोक कुमार,अमिताभ कुमार,सुजीत चौधरी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.