MUZAFFARPUR

तेजस्वी यादव को लीगल नोटिस भेजेंगे विजय सिन्हा, उपमुख्यमंत्री की चेतावनी, तैयार रहिए…

बिहार: बिहार में सियासी हलचल तेज है। SIR को लेकर पक्ष विपक्ष में खींचातानी जारी है। मतदाता सूची पुनरीक्षण के ड्राफ्ट सूची आने के बाद से ही तेजस्वी यादव ने सरकार और चुनाव आयोग पर हमलावर हैं। तेजस्वी के दो ईपिक नंबर सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा। वहीं हाल ही में तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विजय सिन्हा के पास दो ईपिक नंबर है और वो उम्र में भी घोटाला किया गया है।

तेजस्वी के खिलाफ करुंगा कार्रवाई 

वहीं अब इस मामले में विजय सिन्हा ने तेजस्व यादव को चेतावनी दे दी है। विजय सिन्हा ने कहा कि वो तेजस्वी यादव को लीगल नोटिस भेजेंगे। उन्होंने कहा कि या तो तेजस्वी यादव उनसे माफी मांगेंगे या फिर वो लीगल नोटिस के लिए तैयार रहेंगे। विजय सिन्हा ने कहा है कि मैं उनके खिलाफ कार्रवाई करूंगा।

हमारा नाम पटना से हटा दिया गया है

दरअसल, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि हमने चुनाव आयोग को अपना जवाब दे दिया है और हमारा वोटर लिस्ट से नाम और ईपिक नंबर पटना से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमने प्रामाणिकता के साथ चुनाव आयोग को जवाब दिया और पटना से हमारा नाम हटा दिया गया है।

विजय सिन्हा ने दी तेजस्वी को चुनौती 

उन्होंने तेजस्वी यादव को खुलेआम चुनौती दी कि आपने हमारे डिग्री को लेकर के सवाल पैदा किया और उन्होंने डिग्री देख कर कहा कि हमारे हमारा उम्र 57 साल है। मैट्रिक के परीक्षा में हम कब पास हुए यह भी उन्होंने डिग्री दिखाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में और तेजस्वी यादव को चुनौती दिया कि तुम अपनी डिग्री दिखाओ तुम्हारी डिग्री क्या है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.