MUZAFFARPUR

बिहार में एक और BJP नेता का दो-दो EPIC नंबर, तेजस्वी यादव ने किया खुलासा

पटना: पहली बार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का दो-दो एपिक नंबर सामने आया था. इसके बाद बीजेपी नेता डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का दो विधानसभा क्षेत्र के वोटर लिस्ट में नाम सामने आया है. अब इस बार बिहार के एक और बीजेपी की महिला नेता का दो-दो एपिक नंबर सामने आया है.

मुजफ्फरपुर मेयर का दो एपिक नंबर

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसका खुलासा सोशल मीडिया के माध्यम से किया है. उन्होंने बताया कि ‘श्रीमती निर्मला साहू बीजेपी की बड़ी नेत्री और मुजफ्फरपुर की मेयर हैं. इनके पास एक दो EPIC ID REM1251917 और GSB1835164 है.

एक विधानसभा में दो जगह वोटर

तेजस्वी ने बताया कि निर्मला देवी एक ही विधानसभा में दो अलग-अलग बूथ पर दो अलग-अलग वोटर हैं. दो अलग-अलग EPIC कार्ड में इनकी दो अलग-अलग उम्र है. इन्होंने दो अलग-अलग गणना फॉर्म भी भरे हैं. मतदाता सूची पुनरीक्षण में इन्होंने दो अलग-अलग फॉर्म पर दो अलग-अलग हस्ताक्षर भी किए होंगे.

‘चुनाव आयोग पर सवाल’

तेजस्वी ने सवाल उठाया कि इन दो अलग-अलग फॉर्म पर चुनाव आयोग ने साइन किया या मेयर ने ने हस्ताक्षर की है. चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित नई ड्राफ्ट सूची में दो अलग-अलग EPIC Card के साथ, दो अलग-अलग उम्र के साथ, एक ही विधानसभा में इनके दो अलग अलग वोट कैसे बन गए?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.