MUZAFFARPUR

कुत्तों के शौकीन हैं तो हो जाइए सावधान ! मालिक ने डांटा तो पालतू डॉगी चबा गया कान

गोपालगंज: गोपालगंज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई हैं!। कुत्ता पालने का शौक एक शख्स के लिए खतरनाक साबित हुआ। पालतू डॉगी ने डांटने पर अपने ही मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया और उसके एक कान को काटकर अलग कर दिया। ये दिल दहला देने वाला मामला नगर थाना क्षेत्र के अरार मोहल्ले का है।

युवक अपने कटे हुए कान के साथ सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हैं। परिवार के मुताबिक, संदीप को बचपन से ही कुत्ते पालने का शौक था और कुछ महीने पहले उन्होंने एक डॉगी खरीदा था। जिसे वो बेहद प्यार और दुलार से पाल रहे थे। जब डॉगी छत पर चढ़कर इधर-उधर कूद रहा था। संदीप ने उसे डांटा बस फिर क्या था डॉगी नाराज़ हो गया और पल भर में उसने अपने मालिक पर हमला बोल दिया।

पहले उसने हाथ पर काटने की कोशिश की लेकिन हाथ हटाते ही उसने सीधे संदीप के कान पर झपट्टा मारा और उसे चबा कर अलग कर दिया। संदीप कुमार ने बताया कि “पहले उसने हाथ में काटने की कोशिश की मैंने हाथ हटा लिया तब वो कान पकड़ लिया और काट कर अलग कर दिया।” घटना के बाद परिजन आनन-फानन में संदीप को सदर अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टरों की टीम कटे हुए कान को जोड़ने की कोशिश में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.