पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इन दोनों सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय दिख रहे हैं. वह तमाम लोगों से अपने पिता को फिर से बिहार का सीएम बनाने की अपील कर रहे हैं. इस बीच उनको राजनीति में लाने के लिए पार्टी नेताओं की ओर से भी कवायद तेज हो गई है. पहले जहां निशांत की पॉलिटिकल लॉन्चिंग के लिए पोस्टर लगाए जा रहे थे, वहीं अब पटना में ‘निशांत संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां नेताओं ने खुलकर उनकी उनके नाम की वकालत की.

राजधानी में ‘निशांत संवाद’ कार्यक्रम
जेडीयू कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार निशांत कुमार के पक्ष में आवाज बुलंद की जा रही है. कई जगहों पर पोस्टर भी लगवाए गए हैं. इन सबके बीच राजधानी पटना में निशांत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. निशांत संवाद में जेडीयू के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान मौजूद तमाम नेताओं ने एक सुर में कहा कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए और पार्टी को आगे बढ़ाने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए.

नीतीश के बाद कौन?
दरअसल, जनता दल यूनाइटेड के अंदर इस बात को लेकर चर्चा आम है कि नीतीश कुमार के बाद जेडीयू की कमान कौन संभालेगा? ऐसे में सीएम के बेटे निशांत कुमार पर सबकी निगाहें टिकी हैं. निशांत इन दिनों सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भी दिख रहे हैं. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ता चाहते हैं कि निशांत कुमार न केवल जेडीयू में आएं, बल्कि महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालें.







Leave a Reply