MUZAFFARPUR

पवित्र सावन माह में बाबा गरीबनाथ का रंग-बिरंगे पुष्प तथा विभिन्न प्रकार के फलो से हुआ महाश्रृंगार

मुजफ्फरपुर : महाकाल सेवा दल के द्वारा सावन माह के शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि क़ो बाबा गरीबनाथ का हुआ महाशृंगार। सर्वप्रथम बाबा गरीबनाथ धाम के पुजारी महंत अभिषेक पाठक ने बाबा गरीबनाथ का दूध, दही, घी, शक्कर, मधु, तथा जल से महाअभिषेक किया।

उसके बाद बाबा क़ो रंग बिरंगे पुष्प तथा विभिन्न प्रकार के फलो से महाशृंगार कर महाआरती की गई। इस दौरान पूरा गर्वगृह बाबा गरीबनाथ की जयकारों से  गुंजायमान हो उठा। वहीं भक्तों में महा-प्रसाद वितरण किया गया।

पूजा में महाकाल सेवा दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। उन्होंने बताया कि बाबा की सेवा में दल की पूरी टीम निरंतर लगी रहती है। पवित्र सावन के पावन महीने में सेवा दल के सदस्य बाबा नगरी आये काँवरियो की सेवा करते है तथा बाबा से विनती करते हैं कि इस सावन बाबा सभी के जीवन में खुशियों से भर दें।मौक़े पर दल के मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह, रमेश रत्नाकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

बबलू चौधरी, नथुनी महतो, अजीत पटेल, कुणाल पटेल, कुणाल श्रीवास्तव, उज्जवल सहनी, प्रकाश चौहान, ओम प्रकाश दुबे, अमरनाथ चौधरी, रामजी महतो, रौशन, सूरज, नेहाल चौधरी, कृष्णा सर्राफ, चन्दन, युवराज, दीपक, शिवा, गौतम, रितेश सहित सैकड़ो सदस्य शामिल हुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.