MUZAFFARPUR

पति का बुआ से अफेयर: 12 साल बाद टूटा रिश्ता , पत्नी ने महिला आयोग में लगाई गुहार, पति बोला – ‘दूसरी के साथ ही रहूंगा’

पटना : राजधानी में एक अजब-गजब पारिवारिक ड्रामा सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति पर रिश्ते में लगने वाली बुआ के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। मामला केवल बेवफाई का नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा तोड़ने का भी है।

पीड़िता का कहना है कि उसके पति का यह अवैध संबंध पिछले एक साल से चल रहा है और वह दूसरी महिला के साथ किराए के कमरे में रह रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह महिला पीड़िता के फूफा ससुर की ममेरी बहन है, यानी रिश्ते में बुआ लगती है। दो महीने पहले ही इस महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है।

पीड़िता ने बताया कि मई 2002 में उसकी शादी हुई थी। चार बच्चों  दो बेटा और दो बेटी  के साथ 12 साल तक सब कुछ ठीक था। पति की डीजे की दुकान थी और पारिवारिक जीवन सामान्य चल रहा था। लेकिन पारिवारिक कार्यक्रम में बुआ के आने के बाद से नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ते में खटास आने लगी।

पीड़िता के मुताबिक, वह महिला शादीशुदा थी, फिर भी मेरे पति के साथ संपर्क बनाए रखती थी। मैंने उस महिला के ससुराल में शिकायत भी की, लेकिन वह घर छोड़कर मेरे पति के साथ रहने लगी। जब मैंने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा तो ससुरालवालों ने भी मेरा साथ नहीं दिया।

पीड़िता का कहना है कि वह अनाथ है और उसकी नानी ने उसकी शादी कराई थी। “मेरे ससुरालवालों को लगता है कि मैं पढ़ी-लिखी नहीं हूं और कमजोर हूं, इसलिए मेरे पति जो चाहें कर सकते हैं। लेकिन मैं अपने परिवार को टूटने नहीं दूंगी। महिला आयोग से यही चाहती हूं कि मेरा घर वैसे ही बस जाए जैसा पहले था।”

इस पूरे मामले में पति का बयान और भी हैरान करने वाला है। उसका कहना है, “मैं दूसरी महिला के साथ ही रहूंगा। पत्नी और बच्चों का खर्च उठाऊंगा, पढ़ाई-लिखाई के लिए पैसे दूंगा, लेकिन साथ नहीं रहूंगा।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.