MUZAFFARPUR

बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, तभी हो गया कुछ ऐसा कि बेरंग वापस….

बिहार : बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड स्थित जवईनिया गांव गंगा नदी के कटाव की चपेट में पूरी तरह से तबाह हो चुका है। कटाव की गंभीरता इतनी है कि गांव अब लगभग गंगा नदी में विलीन हो चुका है।

विस्थापित ग्रामीण अब बांध के किनारे शरण लिए हुए हैं। यह गांव जिले के मानचित्र से मिटने की कगार पर है। इसी बीच सोमवार को भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार पवन सिंह कटाव पीड़ितों से मिलने और राहत सामग्री वितरण के उद्देश्य से जवईनिया गांव जा रहे थे। लेकिन जैसे ही उनका काफिला शाहपुर प्रखंड के बहोरनपुर पुल के समीप पहुंचा, हजारों की संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े।

पवन सिंह को देखने के लिए उमड़ी भीड़ 

स्थिति इतनी भीड़भाड़ वाली हो गई कि प्रशासन के लिए भी भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। अफरा-तफरी के माहौल के बीच सुरक्षा कारणों से पवन सिंह को बिना पीड़ित परिवारों से मिले ही लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पवन सिंह के आने की खबर सुनकर आस-पास के इलाकों से भी भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनके पहुंचते ही लोग बेकाबू होकर सड़क पर उमड़ पड़े, जिससे ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई।

प्रशासन ने नहीं दी अनुमति 

प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए पवन सिंह को आगे जाने की अनुमति नहीं दी और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें वापस लौटने को कहा। बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात न हो पाने की वजह से पवन सिंह का राहत वितरण कार्यक्रम भी रद्द हो गया।

स्थानीय प्रशासन अब यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि पीड़ितों को वैकल्पिक माध्यम से राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। फिलहाल, जवईनिया गांव के हालात बेहद खराब हैं और प्रभावित परिवार सरकारी मदद और राहत कार्यों की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.