MUZAFFARPUR

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 36 एजेंडों पर मुहर, सरकार ने फिर खोला खजाना

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंगलवार को बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में 36 एजेंडों पर लगी मुहर लगी है. कैबिनेट की बैठक मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में 10:30 बजे से चल रही थी, जो अब समाप्त हो चुकी है. चुनावी साल में एक बार फिर से कैबिनेट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई बड़े फैसले लिए हैं.

मानदेय के फैसले पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में 238000 रसोईयों का मानदेय दोगुना करने का फैसला लिया है. अब इसे आज कैबिनेट में भी स्वीकृति दे दी गई है. अब उन्हें 1650 की बजाय 3300 रुपये मिलेंगे.

फिजिकल टीचर को बड़ी सौगात

 इसी तरह माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में तैनात रात्रि प्रहरी और फिजिकल टीचर का मानदेय भी दोगुना किया गया है, उसकी भी स्वीकृति कैबिनेट में आज दे दी गई है. फिजिकल टीचर का मानदेय 8000 से बढ़कर 16000 किया गया है. वहीं रात्रि प्रहरी का मानदेय पहले 5 हजार था, जिसे बढ़ाकर 10 हजार कर दिया गया है.

पिछले सप्ताह लिए थे कई बड़े फैसले

इससे पहले 29 जुलाई को मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक की थी जिसमें 41 एजेंडा पर मुहर लगा था. पत्रकार नियमावली 2019 संशोधन की स्वीकृति दी गयी थी. सरकार ने पत्रकारों का पेंशन 6000 से बढ़ाकर 15000 कर दिया है.

साथ ही आश्रित को अब 3000 की जगह ₹10000 की राशि मिलेगी. उसी को लेकर यह संशोधन किया गया. बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग गठन की स्वीकृति भी दी गयी थी, जिसमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और पांच सदस्य होंगे.

इसके साथ मुंगेर जिला अंतर्गत ऐतिहासिक एवं पौराणिक सीता कुंड मेला को राजकीय मेला का दर्जा देने की स्वीकृति भी दी गयी थी. साथ ही बिहार राज्य खेल अकादमी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम राजगीर के अंतर्गत और सैनिक एवं विद्युतीकरण कार्य के लिए 1121 करोड़ 41 लाख ₹20515 रुपए की स्वीकृति भी दी गयी थी.

वहीं बिहार में डेयरी के विकास को लेकर भी कई बड़े फैसले लिए गए थे. कई सड़क निर्माण को लेकर भी बड़ी राशि की स्वीकृति दी गई थी. 7 डॉक्टरों की बर्खास्तगी का भी फैसला लिया गया था. इसी तरह कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.