MUZAFFARPUR

चोरी के खिलाफ चोर बोलेगा? गिरिराज सिंह का महागठबंधन की पदयात्रा पर हमला

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले माहौल बनाने के लिए महागठबंधन राज्य के विभिन्न जिलों में यात्रा निकालेगा और रैलियां करेगा। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव साथ दिखेंगे। इस यात्रा से पहले मोदी सरकार में कपड़ा मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि चोर अगर चोरी के खिलाफ बोलेगा तो कौन विश्वास करेगा।

पटना में पत्रकारों ने महागठबंध की यात्रा पर गिरिराज सिंह से सवाल किया। जवाब में उन्होंने कहा कि गांव कि चोर अगर चोरी के खिलाफ बोलेगा तो कौन सुनने वाला है। ये कौन लोग बोलेंगे जिन्होंने पूरे राज्य को बदनाम कर दिया। रैली राहुल गांधी करें या तेजस्वी यादव करें, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि हर हाल में एनडीए की सरकार बनेगी।

एसआईआर के खिलाफ सबूत हासिल करने के राहुल गांधी के बयान पर गिरिराज सिंह उखड़ गए। कहा कि इनको चैलेंज है कि सबूत लाएं। इन्होंने अभी तक चुनाव आयोग को सबूत क्यों नहीं दिया है। राहुल गांधी झूठ बोलने का ठीका लेते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा था कि महाराष्ट्रा में गड़बड़ी पकड़ लिया था। बिहार में सबूत मिल गया है।

महागठबंधन समन्वय समिति की बैठक के बाद बताया गया कि बिहार में रक्षाबंधन के बाद पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पद यात्रा का स्वरूप और पूरा चार्ट सामने आ जायेगा कि कब कहां से पद यात्रा गुजरेगी। माना जा रहा है कि यह पदयात्रा लगभग हर विधानसभा से गुजरेगी।

प्रमंडल स्तरीय रैलियों में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता के साथ प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता और सीपीआई, सीपीएम के बड़े नेता और माले से दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी के नेता मुकेश सहनी भी शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.