MUZAFFARPUR

पटना AIIMS की नर्स के 2 बच्चों को जिं’दा ज’लाकर मा’र डा’ला, घर में घुसकर वा’रदात

पटना : बिहार की राजधानी पटना से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. जहां जानीपुर थाना क्षेत्र में दो बच्चों की जलाकर हत्या कर दी गई है. अपराधियों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मामले की जांच की जा रही है.

मां है नर्स, पिता चुनाव आयोग में

मृत बच्चों की शिनाख्त अंजलि (10) और अंश (15) के रूप में की गई है. मृत दोनों बच्चे जानीपुर निवासी  शोभा देवी और ललन कुमार गुप्ता के संतान थे. शोभा देवी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पटना की नर्स हैं. वहीं ललन कुमार चुनाव आयोग कार्यालय में कार्यरत हैं.

FSL की टीम भी पहुंची

जानीपुर थाना की पुलिस के साथ ही एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है. मामले की गहराई से जांच की जा रही है. हालांकि किसने इस वारदात को अंजाम दिया है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.

‘हत्या के बाद जलाया गया’

एक तरफ कहा जा रहा है कि, जब दोनों बच्चे स्कूल से आकर सो रहे थे तभी आग लगा दी गई और दोनों की जान चली गई. वहीं मृतकों के पिता ललन कुमार का कहना है कि दोनों बच्चों की पहले हत्या की गई है फिर उसके बाद घर को आग के हवाले किया गया है.

लोगों में है आक्रोश

पड़ोसी भी इस घटना से काफी आहत हुए हैं. वो काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं. जिस प्रकार से राजधानी में वीभत्स वारदात को अंजाम दिया गया है उसने हर किसी को अंदर से हिला कर रख दिया है. सवाल उठने लगा है कि आखिर बिहार में अपराधी इतने बेखौफ क्यों हो गए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.