MUZAFFARPUR

पत्नी प्र’ताड़ित करती है और गा’ली देती है, बिहार में परेशान पति ने खा लिया ज’हर

लखीसराय : बिहार में एक पति ने अपनी पत्नी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामला लखीसराय जिले का है। कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार पचना रोड संसार पोखर वार्ड संख्या 17 में बुधवार को एक युवक के जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जिन्हें गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की पहचान संसार पोखर निवासी राजकुमार राम उर्फ कुबो राम के 26 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

पीड़ित ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के रूप में मजदूरी कर वो अपना आर्थिक उपार्जन करता है। उनको दो पुत्र भी हैं। घर में मां, पिता,भाई व बहन काफी अच्छा संबंध हैं। जिसके कारण उनकी पत्नी उनसे नाराज रहती है। हमेशा मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहती है। पत्नी हमेशा परिवार से अलग रहने व उनसे संबंध खराब करने के लिए प्रेशर बनाते रहती है।

पति का कहना है कि मना करने पर गाली गलौज, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए कभी आत्महत्या कर लेने, कभी उनके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करने की धमकी देते रहती है। इधर पत्नी के प्रताड़ना से पति के आत्महत्या का प्रयास का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर कवैया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, ना किसी पक्ष ने कोई शिकायत किया। शिकायत आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.