MUZAFFARPUR

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना पर जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने लिया सक्रिय भाग

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया।

यह कार्यक्रम मझौली स्थित ब्लू डायमंड इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी सभागार में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य ग्रामीण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता देने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना की पूरी जानकारी देना था। कार्यक्रम में जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र, मुजफ्फरपुर की टीम ने छात्रों को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़ों एवं ऋण की शर्तों के बारे में विस्तृत रूप से बताया।

इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. श्रवण कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण छात्रों को आगे बढ़ने का रास्ता मिलता है और यह उनके शैक्षणिक भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जिला टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.