MUZAFFARPUR

60 सीट तेजस्वी देंगे नहीं, बेहतर है एनडीए में आ जाओ; मुकेश सहनी को मांझी के बेटे का बुलावा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को एनडीए में आने का ऑफर मिला है। एनडीए में शामिल जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा कि तेजस्वी यादव किसी भी हाल में मुकेश सहनी को 60 सीट नहीं देने वाले हैं। सहनी के लिए एनडीए ही बेहतर है। अगर वे एनडीए के साथी बनते हैं और बिहार के विकास में साथ चलते हैं तो उन्हें खुशी होगी।

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बेटे एवं नीतीश सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने बुधवार को एक चैनल से बातचीत में मुकेश सहनी को एनडीए में आने का न्योता दिया। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन में अंदर कुछ और ही मामला चल रहा है। सहनी का एनडीए से मन भर गया है। सुमन ने दावा किया कि उनके समाज (मल्लाह) को एनडीए ही आगे बढ़ा सकता है। निषाद समाज भी एनडीए की विचारधारा में है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.