MUZAFFARPUR

जीतन राम मांझी के आवास पर हा’दसा, गिरा पेड़, पूरे घर में दौड़ा करंट

पटना : बिहार में लगातार बारिश से लोग परेशान हैं. वीवीआईपी भी इससे अछूते नहीं है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के सरकारी आवास पर अचानक से करंट दौड़ गया. पेड़ गिरने के चलते ऐसे हालात पैदा हो गए. सुरक्षा कर्मी बाल-बाल बचे और किसी तरीके से जान बचाने में कामयाब हुए.

जीतन राम मांझी के आवास के बाहर गिरा पेड़ 

स्टैंड रोड में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का सरकारी आवास है. पटना प्रवास के दौरान जीतन राम मांझी स्टैंड रोड स्थित आवास पर रहते हैं. बीती रात लगातार हो रही बारिश के चलते जीतन राम मांझी के सरकारी आवास के बाहर मुख्य द्वार पर बड़ा सा पेड़ गिर गया. जिसके चलते मुख्य द्वार पर आवागमन बाधित हो गया. जिस कमरे में सुरक्षाकर्मी मौजूद थे, उसी कमरे के ऊपर पेड़ का हिस्सा गिरा.

परिसर में करंट का प्रवाह

बताया जाता है कि पेड़ इतना बड़ा था कि जिस कमरे पर गिरा वह कमरा पूरी तरह नष्ट हो गया. पेड़ गिरने के चलते बिजली करंट परिसर में दौड़ गई. सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों के कमरे में भी करंट का प्रवाह हो गया. आनन फानन में बिजली कनेक्शन को काटा गया.

घंटों तक मांझी के आवास पर बिजली गुल 

घटना के वक्त पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आवास के अंदर नहीं थे. आवास के अंदर मौजूद शख्स और केयरटेकर महेंद्र सदा ने बताया कि ”बहुत पुराना पेड़ आधी रात को गिरा, जिससे सुरक्षाकर्मी का कमरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हम लोगों ने ऐतिहात के तौर पर बिजली कटवा दिए. नगर निगम और वन विभाग सूचित कर दिया गया है.”

आवागमन बहाल किया गया

वन विभाग के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं. विभाग के अधिकारी शुभम ने बताया कि ”हम लोग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. पेड़ को हटाने की प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही पेड़ को हटाने की प्रक्रिया को पूरी कर ली जाएगी. फिलहाल आवागमन को बहाल कर दिया गया है.”

पूरा पटना पानी-पानी

बता दें कि, लगातार हो रही बारिश के कारण पटना का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई इलाकों में जल जमाव की समस्या है. लोग इससे काफी परेशान हैं. ड्रेनज सिस्टम को लेकर स्थानीय लोग सवाल खड़े कर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.