पटना: विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है. जिसके तहत अब आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय राशि में बढ़ोतरी की गई है. ये जानकारी सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है.

सीएम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से हम लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा और ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि
ऐसे में इनके कार्य को ध्यान में रखते हुए और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा और ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है.

पत्रकारों को मिलेंगे हर महीने ₹15000
बता दें कि इससे पहले बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पत्रकारों को मिलने वाली राशि में भी बढ़ोतरी की गई थी. अभी तक पत्रकारों को 6000 रुपए पेंशन राशि मिल रही थी, लेकिन अब उन्हें ₹15000 पेंशन के रूप में मिलेंगे.

ये घोषणाएं भी कर चुके हैं सीएम
गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत दी जा रही पेंशन को 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया है. साथ ही जनता को 125 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की है. इसके अलावा 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का भी ऐलान किया है.







Leave a Reply