MUZAFFARPUR

1 अगस्त से बदल जाएंगे कई नियम: रसोई गैस होगा महंगा, 5 बड़े बदलाव जानिए बस एक क्लिक में…

हर महीने की पहली तारीख से कई नियम बदले जाते हैं।  यूपीआई, रसोई गैस, सीएनजी,पीएनजी, हवाई सेवा कीमत सहित कई बड़े बदलाव होते हैं। जिसका सीधा असर आम जनता के जेब पर पड़ता है। आगामी 1 अगस्त से भी कई बड़े फाइनेंशियल बदलाव होने जा रहे हैं। जिसमें UPI ट्रांजैक्शन नियमों में संशोधन से लेकर रसोई गैस, CNG-PNG और एविएशन फ्यूल की कीमतों में संभावित बदलाव शामिल हैं। इसके अलावा देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक SBI एक महत्वपूर्ण सुविधा को बंद करने जा रहा है। आइए नजर डालते हैं इन बदलावों पर जो सीधे तौर पर आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं।

1. UPI यूजर्स के लिए नए नियम

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने यूपीआई आधारित ऐप्स जैसे पेटीएम, फोनपे और गूगल पे पर अकाउंट बैलेंस चेक और ट्रांजैक्शन व्यू की सीमा तय की है। अब यूजर्स एक दिन में अधिकतम 50 बार ही बैलेंस चेक कर पाएंगे। बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी (जैसे ट्रांजैक्शन डिटेल) 25 बार प्रतिदिन ही देखी जा सकेगी। ऑटो-पे के लिए समय स्लॉट भी निर्धारित किए गए हैं: सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक और रात 9:30 बजे के बाद। ये सभी नियम 1 अगस्त से लागू हो जाएंगे। जिनका उद्देश्य यूपीआई सिस्टम पर लोड कम करना और यूजर अनुभव को बेहतर बनाना है।

2. रसोई गैस की कीमतों में बदलाव की संभावना

तेल विपणन कंपनियां (OMCs) हर महीने LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में पिछले महीने ₹60 की कटौती की गई थी। घरेलू एलपीजी की कीमतों में इस बार राहत की उम्मीद जताई जा रही है। 1 अगस्त को होने वाली समीक्षा से घरेलू उपभोक्ताओं को कुछ राहत या बोझ का सामना करना पड़ सकता है।

2. रसोई गैस की कीमतों में बदलाव की संभावना

तेल विपणन कंपनियां (OMCs) हर महीने LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में पिछले महीने ₹60 की कटौती की गई थी। घरेलू एलपीजी की कीमतों में इस बार राहत की उम्मीद जताई जा रही है। 1 अगस्त को होने वाली समीक्षा से घरेलू उपभोक्ताओं को कुछ राहत या बोझ का सामना करना पड़ सकता है।

4. हवाई सफर पर भी असर संभव

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी 1 अगस्त से बदलाव संभव है। अगर कीमतें बढ़ती हैं तो एयरलाइंस यह बोझ पैसेंजर्स पर डाल सकती हैं जिससे एयर टिकट महंगे हो सकते हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अग्रिम बुकिंग करें ताकि आखिरी समय में बढ़े किराए से बचा जा सके।

5. SBI बंद करेगा फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 11 अगस्त, 2025 से अपने कई को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाले फ्री हवाई दुर्घटना बीमा कवर को बंद करने जा रहा है। यह सुविधा अभी यूको बैंक, सेंट्रल बैंक, करूर वैश्य बैंक और इलाहाबाद बैंक जैसे साझेदार बैंकों के साथ एलीट और प्राइम कार्ड्स पर दी जाती है। कवर की राशि ₹50 लाख से लेकर ₹1 करोड़ तक होती थी। अब कार्डधारकों को अतिरिक्त बीमा कवर की सुविधा के लिए वैकल्पिक विकल्पों पर विचार करना होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.