पटना: बिहार के पटना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बिहार पुलिस ने 6 साल पहले दहेज उत्पीड़न और हत्या मामले में मृत महिला को जिंदा बरामद किया है. महिला छपरा की रहने वाली है. महिला अपने दूसरे पति के साथ पटना के एक गांव में रह रही थी और उसके तीन बच्चे भी हैं.

2017 में हुई थी शादी
दहेज उत्पीड़न और हत्या मामले में मृत विवाहिता को केवड़ा थाना के एक गांव से सकुशल बरामद कर लिया गया है. दरअसल यह मामला छपरा जिला के डोरीगंज का है, जहां 27 सितंबर 2017 को दोनों परिवारों की आपसी सहमति से सरैया मंदिर में लड़का और लड़की की शादी कर दी गई थी.

2019 में महिला हुई गायब
शादी के दो साल बाद 2019 में लड़की अचानक ससुराल से गायब हो गई थी, जिसको लेकर विवाहिता के पिता, जो भेलदी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, पति समेत ससुराल पक्ष के 12 लोगों पर नामजद प्राथमिकी डोरीगंज थाने दर्ज करायी थी.

पिता ने किया था दहेज हत्या का केस
छपरा के डोरीगंज थाना कांड संख्या 142/ 19 के तहत उन सभी 12 आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया था. इस बीच कई लोगों की गिरफ्तारी हो गई.

3 बच्चों के साथ महिला बरामद
चल रहे अनुसंधान और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर तकरीबन 7 साल बाद पटना जिले के पुनपुन के केवड़ा थाना क्षेत्र से लड़की को जिंदा व सकुशल बरामद किया गया है. लड़की ने पूरी कहानी बताते हुए कहा कि हम अपने स्वेच्छा से उस घर से निकल गए थे.

थाना अध्यक्ष ने क्या कहा: बहरहाल केवड़ा थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि पिछले 7 सालों से हर गांव हर जगह पर पुलिस जांच पडताल करती रही. आखिरकार हमारे थाना क्षेत्र से महिला को बरामद किया गया है.

केस के कारण नहीं कर पाई पुलिस में जॉब
उन सभी 12 ससुराल पक्षो में से एक महिला का पुलिस में जॉब लग गया है, लेकिन दहेज हत्या के कारण चरित्र प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है. कई लोग और भी परेशान हुए थे. विवाहिता को जिंदा बरामद करने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है.

2019 में हुई थी गायब
फिलहाल छपरा पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है. उसके माध्यम से महिला के परिजनों को भी उनकी बेटी के जिंदा होने की खबर दे दी हई है. यह मामला छपरा जिला के डुमरी थाना क्षेत्र का है. बता दें कि साल 2019 मे ससुराल से विवाहिता गायब हो गई थी.




Leave a Reply